पुलिस ने किया खुलासा: सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स व मकान से 77 लाख के सोने- चांदी के गहने व नगदी पार, एक महिला सहित चार गिरफ्तार
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले अंतर्गत सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स व मकान करीब 77 लाख के सोने ,चांदी के गहने व नगदी चोरी करने के मामले में पुलिस व सायबर की टीम ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 50 लाख कीमत माल बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजकुमार संकलेचा निवासर सदर उत्तर वार्ड के संकलेचा ज्वेलर्स व मकान के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण कीमत 20 लाख 58000 रुपये की एवं नगदी 6 लाख 70000रुपये कुल 27 लाख 28000 रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार प्रार्थी प्रवीण संकलेचा निवासी सदर उत्तर वार्ड धमतरी के दुकान में रखे सोने,चांदी के आभूषण कीमती 50 लाख एवं नगदी रकम 5000 रुपये कुल 50 लाख 5000 रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस विवेचना में लिया था।
मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटनास्थल एवं एवं उसके आसपास बारीकी से उसका विश्लेषण किया गया। साथ ही अज्ञात आरोपी के घटनास्थल पहुंचने एवं घटना करने के बाद भागने हेतु प्रयुक्त संभावित स्थानों से तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर बारीकी से विश्लेषण करने पर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल की पतासाजी के दौरान अज्ञात संदेही रात्रि घटनास्थल से एक नीले रंग का बैग पकड़कर जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद तकनीकी साक्ष्याों के अवलोकन पर पाया गया कि 2 संदेही आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद रिसाईपारा धमतरी नगर,पालिका स्कूल के तरफ से सुपर एक्सल टीव्हीएस मोटरसाइकिल से ईतवारी बाजार की ओर आते दिखे है। जिसे आधार मानकर हुलिया के आधार पर सुपर एक्सल टीव्हीएस मोटरसाइकिल चालक संदेही टिकरापारा धमतरी में देखे जाने की सुचना मिली। तस्दीक करने पर संदेही आरोपी के टिकरापारा से बाहर निकलने का कोई साक्ष्य नही मिला,जिसके आधार पर टिकरापारा के आसपास संदेहियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक हिदायत दी गई। इस दौरान पता चला कि उक्त हुलिया का एक व्यक्ति टिकरापारा में किराये से निवासरत् अशोक नायक के यहां 2-3 दिन पहले दो पहिया वाहन में आया था,जो 2 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे जाते देखा गया है। उक्त जानकारी पर अशोक नायक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसका साला रवि वाघाडे अपने मामा देवराज वर्मा के साथ 30 सितंबरको इस घर आये थे और रात्रि में तीनों सदर बाजार में रेकी करने गये थे। 1-2 अक्टूबर की दरम्यानी रात्रि में रवि और देवराज टीव्हीएस एक्सल बाइक से चिन्हित किये गए जवेलरी दुकान में चोरी करने गए। जो सुबह 4.30 बजे वापस आकर बताये कि काम हो गया तथा देवराज एक बड़ा सा बैग रखा था जो मकान के छत में जाकर चोरी किये सामान का आपस में बंटवारा किये तथा देवराज वर्मा उसी दिन सुबह अपने बाइक से अपने घर बिलासपुर चला गया। तथा रवि वाघाडे भी अपने किराये के घर कुम्हारापारा धमतरी चला गया। उक्त जानकारी के आधार पर संदेही अशोक नायक के साथ रवि वाघाडे के मकान धमतरी कुम्हारापारा में छापा मारने पर आरोपी घर में नही मिला। उसकी पत्नी रोशनी से पूछताछ करने पर रायपुर अपने जीजा के घर जाना बतायी।
आरोपियों को पकडऩे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सतत मॉनीटरिंग व निर्देशन पर गठित टीम एवं सायबर सेल धमतरी के निरीक्षक भावेश गौतम,नरेश बंजारे व स्टाफ की दो टीमों में विभक्त कर आरोपियों के पतासाजी हेतु रायपुर की ओर रवाना किया गया था,आरोपी देवराज वर्मा सिविललाईन बिलासपुर अपना लोकेशन लगातार बदल रहा था,पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा कर रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में दोनों तरफ से घेराबंदी किया गया,किन्तु आरोपी भनक लगते ही पुलिस को देखकर धनेली की ओर भागने लगा।जिसका पीछा करने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भागने लगा तथा आरक्ष मुकेश मिश्रा द्वारा पकड़े जाने पर पत्थर से हमला कर छुड़ाकर धान के खेत में भागकर छुप गया था,चोट लगने के बाद भी चारों तरफ से घर कर खेतीहर जमीन की तलाशी लेने पर आरक्षक मिश्रा ने उसे पकड़ लिया।
अशोक नायक को उसके ससुराल भवानी नगर कोटा रायपुर एवं कैलाश बैरागी को उसके किराये के मकान भवानी नगर कोटा रायपुर तथा रोशनी वाघाडे को उसके घर कुम्हार पारा धमतरी से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में धारा 212,34 जोड़ आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाही किया गया। आरोपी रवि वाघाड़े घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दियागया पता तलास जारी है।




