तेलीबांधा क्षेत्र में जुआ खेलते 8 पकड़ाए, लगभग 15 हजार रूपये जब्त
रायपुर | शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में पुलिस ने दो जगहों पर जुआ खेलते हुए कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 15 हजार रूपये जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार के दिन शाम के समय में दशमेत ढाबा के पीछे और शताब्दी नगर श्मशान घाट के पास जुआ खेलने की सूचना मिलने पर दोनों जगहों पर पुलिस ने दबिश देकर कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों जगहों पर लगभग साढ़े सात हजार रूपये का दांव लगा हुआ था। पुलिस ने दांव की रकम के साथ तासपत्ती जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




