CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले में संक्रमण बहुल 8 क्षेत्र कॉंटेन्मेंट जोन घोषित, जोन में आने-जाने पर लगा प्रतिबंध

जिले में संक्रमण बहुल 8 क्षेत्र कॉंटेन्मेंट जोन घोषित, जोन में आने-जाने पर लगा प्रतिबंध
Share

बलौदाबाजार । जिले में कोरोना संक्रमण बहुल 8 क्षेत्रों को कॉंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी सुनील कुमार जैन ने सम्बंधित एसडीएम की रिपोर्ट पर आज कॉंटेन्मेंट जोन घोषित किये हैं। इनमें बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम गैतरा, पलारी विकासखंड के ग्राम अमेरा, लटेरा, कोसमन्दी, सलोनी, कसडोल विकासखंड के ग्राम बार-नवापारा और कुरकुटी शामिल हैं। इनमें पूरे गांव को कॉंटेन्मेंट जोन नहीं बनाया गया है, बल्कि संक्रमित परिवार और उनके आस-पास के इलाकों को कॉंटेन्मेंट एरिया घोषित किया गया है। इसी प्रकार कसडोल शहर के पारसनगर के संक्रमित एरिया को कॉंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।
जिला कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार घोषित कॉंटेन्मेंट एरिया में किसी मेडिकल इमरजेंसी और अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। इन क्षेत्रों में एक तरह से लॉकडाउन की स्थिति रहेगी। कॉंटेन्मेंट एरिया में निवास करने वाले लोगों को बिना अनुमति के अपने घर नहीं छोड़ेंगे। घोषित क्षेत्र में स्थित दुकान, कार्यालय और अन्य प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। वाहनों की आवा-जाही पर रोक रहेगी। वाहनों की जरूरत पडऩे पर अलग से अनुमति लेनी पड़ेगी। कॉंटेन्मेंट जोन के प्रभारी अधिकारी संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ अथवा नगरीय सीएमओ को सौंपा गया है। क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभारी अधिकारियों की ओर से उचित दरों पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमानुसार सैंपल जांच और स्वास्थ्य निगरानी करेंगे। पुलिस इन क्षेत्रों की सतत निगरानी करेगी। इसके साथ ही अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 



Share

Leave a Reply