CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : 50 साल पुरानी इस कंपनी के एमडी के साथ 87 करोड़ की हुई धोखाधड़ी, 13 आरोपियों पर मामला दर्ज

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : 50 साल पुरानी इस कंपनी के एमडी के साथ 87 करोड़ की हुई धोखाधड़ी, 13 आरोपियों पर मामला दर्ज
Share

भिलाई | छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे अपराध की स्थली में तब्दील होता जा रहा है। आये दिन हिसंक वारदात के साथ ही आर्थिक ठगी के मामले में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड औद्योगिक समूह की महाप्रबंधक संगीता केतन शाह के साथ 87 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में सुपेला पुलिस ने संगीता केतनशाह के रिपोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

ज्ञातव्य है कि सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड औद्योगिक समूह 50 साल पुराना है। उक्त ठगी कलकत्ता के रहने वाले 13 लोगों ने की है। पुलिस ने जितने लोगों पर अपराध दर्ज किए है, वो सभी एक बड़ी कंपनी के डायरेक्टर है। करीब 87 करोड़ इस हाइप्रोफाइल ठगी के मामले में जितने लोगों को धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाया गया है, वो किसी समय में सिंप्लेक्स कंपनी के कस्टमर हुआ करते थे। यही कस्टमर सिंप्लेक्स की उरला स्थित एक यूनिट को खरीदने के लिए तैयार हुए। जितनी रकम तय की गई थी, उससे कम देकर उस यूनिट का मालिकाना हक पा लिए थे। जबकि जितने में बात हुई थी, वो रकम सिंप्लेक्स की डायरेक्टर को मिली ही नहीं।

सुपेला थाने में प्रार्थिया संगीता केतन शाह ने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी एक यूनिट आर्थिक नुकसान से गुजर रही थी। संगीता की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार देर शाम 13 लोगो पर पंजीकृत कार्यालय बेलघरिया उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। और आगे की विवेचना में जुट गई है। आरोपियों ने कंपनी को नुकसान से उभारने का झांसा दिया। इसके लिए करीब 87 करोड का एग्रीमेन्ट किया। इसके तहत उन्हें पूरा पैसा देना था। पुलिस ने कोलकत्ता के टेक्समैको रेल एंड इंजीनयिरिंग लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर्स सरोज कुमार पोद्वार, अक्षय पोद्वार, अमल चंद्र चक्रवर्ती, उत्सव पारेख, सुनील मित्रा, कार्तिकेयन देवरायपुरम रामासामी, दामोदर हजारीमल केला, अशोक कुमार विजय, इंद्रजीत मुखर्जी, वीरेंद्र सिंहा, मृदृला झुनझुनवाला, आशीष कुमार गुप्ता, रूषा मित्रा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

यह मामला इतना बड़ा है कि एफआईआर की कॉपी में डिटेल भी लंबा-चौड़ा है। तकरीबन तीन हजार से ज्यादा शब्दों में रिपोर्ट लिखी गई है। उस कॉपी को पढऩे पर ये बात समझ में आ रही है कि सिंप्लेक्स की एक यूनिट उरला में है, जो कुछ दिनों से घाटा में चल रही थी। इसकी वजह से कंपनी को काफी नुकसान उठाना पड़ा। सभी आरोपी सिंप्लेक्स के कस्टमर थे। तो उन्हें पूरी बात मालूम थी। प्रबंधन से आरोपियों ने सौदा किया। सौदा 87 करोड़ रुपए में हुआ। इसके लिए बकायदा 87.5 करोड़ रुपए एग्रीमेंट किया गया। कांट्रेक्ट के तहत आरोपियों को पूरा पैसा देना था। उपरोक्त मामले में सुपेला थाने की जांच पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जारी है।

 

 


Share

Leave a Reply