दोपहिया वाहन चोरी मामले में एक नाबालिक समेत 9 गिरफ्तार
रायपुर। शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय कुमार यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सभी थानों में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में थाना खमतराई की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी में एक लड़का बिना नंबर मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़के एवं वाहन की पतासाजी किया जाकर लड़के को पकड़ा गया। पूछताछ में लड़के ने स्वयं को रावांभाठा खमतराई का निवासी होना बताया। टीम द्वारा लड़के से वाहन तथा वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त लड़के द्वारा अपने एक अन्य साथी ओम प्रकाश निषाद पिता भगत राम उम्र 35 साल निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर के साथ मिलकर वाहन को थाना खमतराई क्षेत्र से चोरी करना बताया गया। जिससे टीम द्वारा अपचारी बालक एवं आरोपी ओमप्रकाश को थाना खमतराई लाकर बारिकी से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा रायपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से कुल 17 नग अलग - अलग कंपनियों के दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी अपचारी द्वारा बताया गया कि वे मास्टर चाबी का प्रयोग कर वाहनों की चोरी करते थे तथा चोरी की वाहनों को सस्ते दाम में बिक्री करते थे। पूछताछ में आरोपी अपचारी द्वारा चोरी के वाहनों को सुखदेव बंजारे, शंकर निषाद, प्रवेश साहू, चिन्तामणी साहू, जितेन्द्र साहू, परदेशी निषाद एवं कोमल निषाद को बिक्री करना बताया गया जिस पर टीम द्वारा उक्त सभी की पतासाजी किया जाकर सभी आरोपियों अपचारियों के कब्जे से उनकी निशानदेही पर कुल 17 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 7,00,000/- (सात लाख रूपये) जप्त किया गया है। 7 नग दोपहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना खमतराई में दर्ज है तथा शेष चोरी के वाहनों के वारिसानों की पतासाजी कर संबंधित थानों के माध्यम से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों/अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 379, 411, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी/अपचारी
ओम प्रकाश निषाद पिता भगत राम उम्र 35 साल निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर।
परदेशी राम निषाद पिता स्व. मनहरण निषाद उम्र 45 साल निवासी गिधपुरी जिला बलौदा बाजार।
चिंतामणी साहू पिता नेहरू साहू उम्र 34 साल निवासी कोसरंगी थाना खरोरा रायपुर।
कोमल निषाद पिता तीजू राम निषाद उम्र 40 साल निवासी पारागांव आरंग रायपुर।
शंकर निषाद पिता गायत्री निषाद उम्र 40 साल निवासी तुमगांव जिला महासमुंद।
सुखदेव बंजारे पिता जीवन लाल उम्र 19 साल निवासी रावांभाठा खमतराई रायपुर।
जितेन्द्र कुमार साहू पिता नेहरू साहू निवासी सोंनडोगरी कबीर नगर रायपुर।
प्रवेश कुमार साहू पिता हेम कुमार साहू उम्र 19 साल निवासी तुमगांव जिला महासमुंद।
अपचारी बालक 1 ।




