CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बर्ड फ्लू का बड़ा मामला आया सामने, 21 हजार पक्षियों को मारने की तैयारी में है प्रशासन

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बर्ड फ्लू का बड़ा मामला आया सामने, 21 हजार पक्षियों को मारने की तैयारी में है प्रशासन
Share

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बर्ड फ्लू का बड़ा मामला सामने आया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब यहां शकालो शासकीय कुकुट पालन के लगभग 21 हजार पक्षियों-मुर्गियों को मारने की तैयारी चल रही है। एक किमी रेंज के अंदर के सभी मुर्गियों और पक्षियों को मारने की तैयारी की जा रही है। सरगुजा कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा कि संक्रमण पाये गए क्षेत्र के 1 किमी को समंवित क्षेत्र एवं 10 किमी के क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया जाए। एसओपी के अनुसार, कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मारे गए पक्षियों एवं फार्म के अपशिष्टों का जैव सुरक्षा नियमों के अनुसार प्रबंधन किया जाएगा। पोल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मचारियों को 10 दिन के लिए क्वारंटाईन किया जाए, तथा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर लक्षण युक्त कर्मचारियों का एसओपी के अनुसार सैम्पल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा जाए तथा एंटी वायरल प्रोफाईलेक्सिस दिया जाए। साथ ही लक्षण एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। जिले से बाहर एवं जिले के भीतर कुक्कुट एवं अण्डे का किसी प्रकार का भी परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसके साथ ही जिले में संबंधित समस्त विक्रय केन्द्र की निगरानी की भी आवश्यकता है। अत: राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्थानीय निकाय व पंचायत विभाग आपसी समन्वय से सतत निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उस संचालक पशुधन विकास विभाग सरगुजा दैनिक कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर प्रतिदिन भेजा जाए।



Share

Leave a Reply