BIG BREAKING : राजधानी के माना क्षेत्र में व्यापारी से हुए 50 लाख की डकैती मामले में हुआ बड़ा खुलासा, व्यापारी के इस करीबी ने आरोपी को दी थी खबर
रायपुर |राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुए 50 लाख के डकैती मामले में एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि कारोबारी के मुंशी ने ही इस डकैती के मास्टरमाइंड देवेंद्र धृतलहरे को कारोबारी के बारे में जानकारी दी थी। देवेंद्र धृतलहरे ने एक आरोपी के साथ मिलकर इस पूरे वारदात की साजिश रची थी। बहरहाल माना पुलिस ने मास्टरमाइंड देवेंद्र धृतलहरे सहित 4 अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस मामले में अब तक 3 नाबालिग समेत कुल 14 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिन आरोपियों की गिरफ़्तारी रविवार को हुई उनमें देवेंद्र धृतलहरे, मुंशी विकास चतुर्वेदी, संजू श्रीहोल शामिल है। डकैती का एक और मास्टरमाइंड अजय उर्फ अज्जू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
बता दें कि 16 मई की रात रायपुर के माना थाना इलाके में एक बड़ी लूट की घटना हुई थी। अनाज कारोबारी नरेश खेतपाल डूमरतराई में स्थित अपने दुकान से एक थैले में 50 लाख रुपए और एक थैले में हिसाब किताब का दस्तावेज लेकर स्कूटी से अपने टैगोर नगर स्थित घर के लिए निकले थे। तभी तीन अलग अलग मोटरसाइकिल के सवार 9 अज्ञात बदमाशों ने उनका पीछा किया। बीच रास्ते मे बदमाशो ने कारोबारी से पैसे लूटने का प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हुए। बदमाशों ने कारोबारी जब मिंटू पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तो उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे सड़क पर ही लहूलुहान हालात में नरेश खेतपाल गिर गया। फिर बदमाशो ने स्कूटी में रखे थैले जिसमे 50 लाख रुपये थे और एक थैला जिसमे हिसाब किताब का कागजात था उसे लेकर फरार हो गए थे।




