CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पकड़ाया एक बोलेरो वाहन, चालक गांजा सहित वाहन छोड़कर हुआ फरार

 अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पकड़ाया एक बोलेरो वाहन, चालक गांजा सहित वाहन छोड़कर हुआ फरार
Share

जगदलपुर। जिले के बकावंड पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते एक बोलेरो वाहन को पकड़ा लेकिन वाहन चालक गांजा सहित वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध कायम कर खोजबीन कर रही है। पुलिस ने 11 पैकेट गांजा कुल 51.800 किलोग्राम सहित एक बोलेरो वाहन बरामद किया है।

बकावंड चौकी प्रभारी एम्ब्रोस खुजुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा प्रांत से छत्तीसगढ़ मसगांव की ओर बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एच ए 8193 का चालक बोलेरो वाहन के छत में अलग से चेंबर बनाकर गांजा छिपाकर बिक्री हेतु परिवहन करने छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर ले जा रहा है। पुलिस कि एक टीम ने घेराबंदी कर उक्त बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया किंतु बोलेरो वाहन के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से चलाकर अपनी बोलेरो वाहन को छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के छत में अलग से चेंबर बनाकर 11 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 51.800 किलोग्राम रखा था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


Share

Leave a Reply