आईपीएल मैच में सट्टे का दॉव लगाने वाला एक सटोरिया गिरफ्तार
जगदलपुर। जिला मुख्यालय के रेल्वे कालोनी में आईपीएल 2021 के मैच में सट्टे का दॉव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये शिवानंद सागर उर्फ शिवा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे कालोनी में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान रॉयल के मध्य हो रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाईल फोन के ऑन लाईन तरीका से रूपये पैसे का दॉव लगाकर सट्टा खेला जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान रॉयल के मध्य हो रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दॉव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से मौके पर 20200.00 रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, 02 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68000.00 रूपये लेख है मौके से बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा 04 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है।




