साईकिलिंग करते समय रास्ता रोककर किया मारपीट,स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
रायपुर। साइकिलिंग करने के दौरान व्हीआईपी रोड बेबीलोन के पास दो युवकों को एक्टीवा सवार युवकों ने रास्ता रोककर धीरे साईकिल चलाने की बात कहकर गाली-गलौच व मारपीट किया घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवन्तिनगर निवासी रणनीत तलवार अपने साथी सत्या भाटिया के साथ व्हीआईपी रोड सर्विस रोड से अलग-अलग सााईकिल से जा रहे थे तभी बेबीलान होटल के पास एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 एलव्ही 4429 में सवार दो लड़के आकर धीरे साईकिल चलाने की बात कहकर गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे इसी दौरान रणनीत ने आरोपी के स्कूटी का वीडियों बना लिया था। घर आने पर घटना के संबंध युवक ने अपने पिता दीपक तलवार जो एक होटल व्यवसायी है बताया जिसके बाद स्कूटी सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




