CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज् छत्तीसगढ़ तत्वाधान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया

 फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज् छत्तीसगढ़ तत्वाधान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया
Share

रायपुर :- फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज् छत्तीसगढ़ तत्वाधान में आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को रंग मंदिर गांधी चौक छोटा पारा रायपुर में माननीय  बृजमोहन अग्रवाल जी सांसद, रायपुर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर छत्तीसगढ़ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. अजय तिवारी जी अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटी रायपुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 


विशेष अतिथि के रूप में 

संजय दुबे अध्यक्ष अनुदानित निजी विद्यालय शिक्षक संघ, अनिल तिवारी सचिव शिक्षण संघ राज ग्रेवल संचालक खालसा शिक्षण संस्थान, व्ही के अग्रवाल , संचालक अग्रसेन कॉलेज,देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत कॉलेज प्रवीण चंद्राकर,संचालक सेंट्रल कॉलेज मोतीलाल जैन संचालक शांभवी कॉलेज भी उपस्थित रहे।
फेडरेशन के पदाधिकारी अजय तिवारी अध्यक्ष फेडरेशन, डॉ सुरेश शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष , अशोक पटेल उपाध्यक्ष , आर के तिवारी उपाध्यक्ष ,कुसुम त्रिपाठी उपाध्यक्ष ,अरविंद शर्मा महा सचिव ,शरद दुबे सचिव , डॉ मंजरी बख्शी सह सचिव ,आशा. प्राचार्य मंच के पधाधिकारी अशोक दुबे अध्यक्ष , वी.के. मिश्रा उपाध्यक्ष  ,अशोक चक्रधारी , के के शर्मा राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती जी की छाया प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। 
सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, कमला देवी संगीत महाविद्यालय के डॉ एम  राम मूर्ति ,विद्यानाथ सिंग, तथा उनके छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
 
इस अवसर पर माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों शिक्षण   गुणवत्ता और व्यवस्था की तारीफ की साथ हो उन्होंने यह आश्वाशन दिया कि निजी शिक्षण संस्थाओं के हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । उन्होंने यह भी कहा आप सभी मेरी  ताकत है आप है तो मैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित जनों से मां के नाम एक वृक्ष लगाने की अपील की ।
स्कूलों और कॉलेजो के ग्राउंड में अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाए।
वृक्ष और उसके सुरक्षा की व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा।
वृक्षों का पोषण और देखभाल शिक्षण संस्थानों को करना है।
उन्होंने बताया कि रायपुर में 11 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में फेडरेशन के अध्यक्ष  ने मुख्य अतिथि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए फेडरेशन के गतिविधियों से भी अवगत कराया कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने  मुख्य अतिथिबृजमोहन अग्रवाल जी के अभिनंदन पत्र का पठन किया गया।
तत्परांत मुख्य अतिथि जी का शाल,  श्री फल , प्रतीक चिन्ह के रूप  राम दरबार की मूर्ति और अभिनंदन पत्र भेट किया गया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपाध्यक्ष  अशोक पटेल द्वारा ज्ञापित किया गया । मंच का संचालन प्रो एल एस निगम , कुसुम त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया।राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 



Share

Leave a Reply