BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इस भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
रायपुर | राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित रायपुर पाइप सेंटर में भीषण आग लगी है | जानकारी के अनुसार जनप्रतिनिधि, फैक्ट्री मालिक और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है | मिली जानकारी के मुताबिक दमकल के पास 2 से अधिक वाहनों की व्यवस्था नहीं है, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आ रही है | बताया जा रहा है कि आग दुकान के तीसरे माले के गोदाम में लगी है जो धीरे धीरे भयावह रूप धारण कर ली है | आस-पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है | आशंकाएं जताई जा रही है कि पटाखों की चिंगारी के कारण आग लगी है |




