बड़ी खबर रायपुर: शराब पीने के दौरान हुआ आपस में झगड़ा, मजदूर को लाठी-डंडों से पीटकर उसके दो साथियों ने उतारा मौत के घाट
रायपुर। शराब के नशे में विवाद होने पर गार्ड व उसके साथी ने कंपनी के अंदर मजूदर को लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में उरला पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 के तहत हत्या का मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के एक व्यक्ति को मृत हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट की वजह से मौत हो जाने की सूचना पर उरला पुलिस ने मृतक का पंचनामा के बाद मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान घटना स्थल का मुवायना तथा गवाहों से लिए गये बयान के दौरान योगराज साहू एवं गुलशन बंजारे ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त को गोयल स्टील कंपनी ग्राम बेन्द्री में गार्ड शिवकुमार साहू ,मजदूर दिनेश कुमार साहू एवं सालिकराम नागरची शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। इसी दौरान सालिकराम एवं शिवकुमार साहू दोनो ने मिलकर मजदूर दिनेश कुमार साहू 40 वर्ष को बांस के डण्डा एवं ईट से मारने लगे जिसके चलते दिनेश गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे डॉयल 108वाहन के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मत घोषित कर दिया। रास्ते में ही दिनेश साहू की मौत हो चुकी थी।




