CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर वसूला गया 12500 रूपये का जुर्माना

वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर वसूला गया 12500 रूपये का जुर्माना
Share

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोके जाने हेतु प्रसारित आदेश के परिपालन में एसडीएम कटघोरा के निर्देश पर दीपका क्षेत्र में सार्वजनिक रूप से आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन पर तहसीलदार दीपका शशिभूषण सोनी के द्वारा कोरोना गाइडलाइंस के पालन किए जाने हेतु सख्त हिदायत देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क के उल्लंघन एवं अनधिकृत भीड़ को बढ़ाने की एवज में 12500 जुर्माना अधिरोपित किया गया। 

आयोजक हरनारायण जायसवाल के द्वारा जुर्माना की राशि अदायगी करते हुए सभी गाइडलाइंस के पालन किए जाने हेतु आगे से तैयार रहने अवगत कराया गया। वैवाहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सभी गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयोजित हो तहसीलदार दीपका के द्वारा सभी को समझाइश दी गई। मौके पर नगर पालिका दीपका के स्वच्छता निरीक्षक सचिंद्र थवाईत सहित मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा दिन में चलानी कार्यवाही में 16000 रुपये जुर्माना किया गया है। प्रशासन के इस सख्त कार्यवाही से दीपका में सभी गाइडलाइन्स का पालन देर से ही सही लेकिन कर रहे है।


Share

Leave a Reply