राजधानी में भीषण सड़क हादसा , खड़ी ट्रक में जा घुसी कार
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक सड़क हादसा हो गया है .यहाँ विधानसभा रोड स्थित एमजीएम अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार 2 अज्ञात युवक घायल हो गये। घायलों को स्थानीय लोगो ने पुलिस के आने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अज्ञात युवक विधानसभा रोड स्थित एक पार्टी लान से पार्टी अटेंड करके रायपुर की तरफ आ रहे थे कि उनकी तेज रफ्तार कार अस्पताल के सामने खड़े ट्रक में टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ब्रेजा सवार दोनों युवकों की तलाश और पहचान में जुटी हुई है।




