BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में बीती रात आरक्षक पर हुआ चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में बीती रात आरक्षक पर हुआ चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात को पेट्रोलिंग पर मोटरसायकल से निकले दो पुलिस कर्मियों में से एक पर निगरानीशुदा बदमाश ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

सिविल लाइन थाना सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  शनिवार देर रात सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक बी महेश राव और विक्रम मधुकर एक मोटरसायकल वाहन से पेट्रोलिंग पर निकले थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे तरुण नगर सामुदायिक भवन के पास पास पहुंचे वहां उनकी नजर निगरानीशुदा बदमाश बादल मेहरा पर गई जो लॉकडाउन में बिना किसी वजह से बाहर घुम रहा था। पुलिस कर्मियों ने आरोपी को रूकने के लिए कहा। इस पर आरोपी गुस्से में आकर गाली-गलौज करते हुए बी महेश राव के कमर पर चाकू से हमला कर दिया।  हमले के बाद आरोपी भागने लगा जिसे लोगों की मदद से पकड़ा गया। घायल आरक्षक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। बता दें कि आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है। इसके पूर्व भी उसके खिलाफ कई मामले थाने में दर्ज है। 
 


Share

Leave a Reply