छत्तीसगढ़ के इस कोल खदान में बड़ा हादसा एक मजदूर की हुई मौत
कोरबा। जिले के SECL के बांकीमोंगरा कोल खदान में 28 नवंबर को एक बड़ा हादसा की जानकारी मिली है। खदान में जमीन के नीचे काम करते वक्त मजदूर के ऊपर कोयले का बड़ा हिस्सा गिर गया। जिससे खदान में काम कर रहे मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर को मालवाहक गाड़ी से ही एसईसीएल के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेेज दिया गया है।वही पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार, कुदरीपारा निवासी रामचरण उरांव बांकीमोंगरा कोल परियोजना में काम करता था। सुबह रामचरण अंडरग्राउंड परियोजना में ड्रीलर मशीन के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहा था। अचानक किनारे की तरफ से कोयले का एक बड़ा हिस्सा उसके शरीर में गिर गया। मजदूर की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे।




