पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा "अंग्रेजी व्याकरण व्यावहारिक उपयोगिता" पर व्याख्यान आयोजन किया गया
रायपुर। आज दिनांक 2411 2022 को पी जी डागा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा "English grammar and its practical utility in day to day life" पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
शासकीय लाहिरी कॉलेज, चिरिमीरी, छत्तीसगढ़ से प्रो चंदन सोनी को आज के कार्यक्रम तथा विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता घई के मार्गदर्शन से किया गया।
व्याख्यान में वक्ता ने अंग्रेजी भाषा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बताया कि अंग्रेजी कोई मुश्किल भाषा नहीं बल्कि केवल हमारे विचारों को साझा करने का माध्यम मात्र है। प्रो सोनी ने e-book से बेहतर hard cover books को बताया।
अंग्रेजी भाषा को सीखने के चारो आयाम listening, speaking, reading and writing को प्रो सोनी ने अपने ही अंदाज में आसान बना दिया।
हिंदी और अंग्रेजी भाषा के स्वरों के अभ्यास से सभागृह में उपस्थित सभी छात्राओं ने पूरे आनंद के साथ अपनी सहभागिता दिखाई।
मंच का संचालन कु कुसुम प्रधान अंग्रेजी विभाग द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति अग्रवाल द्वारा किया गया।
व्याख्यान में डॉ पद्मा शर्मा, डॉ गायत्री शर्मा, डॉ रेणुका बख्शी,डॉ आरती पांडे तथा अन्य सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।




