CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अग्रसेन महाविद्यालय मे डिजिटल अरेस्ट से बचाव एवं जागरूक्ता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया

अग्रसेन महाविद्यालय मे डिजिटल अरेस्ट से बचाव एवं जागरूक्ता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया
Share

रायपुर:-  पुरानी बस्ती अग्रसेन महाविद्यालय के आई क्यू ए सी सेल और वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे डिजिटल अरेस्ट से बचाव एवं जागरूक्ता विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया  मुख्य वक्ता के रूप में डॉ गीतेश अमरोहित ने बताया कि सजगता ही बचाव है। डिजिटलाइजेशन के युग में हर व्यक्ति को अलर्ट रहना जरूरी है।

विषय पर प्रकाश डालते हुए  ए एस आई प्रवीण शुक्ला ने डिजिटल अरेस्ट से बचने से संबंधित कानूनी प्रावधान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।महावि‌द्यालय के निदेशक डॉ व्ही के अग्रवाल ने कार्यक्रम को वर्तमान परिपेक्ष में अति महत्वपूर्ण  बताया। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष व प्रशासनिक अधिकारी डॉ  अमित कुमार अग्रवाल ने कहा लगातार समाचार में प्रकाशित खबरो ने इस ओर हमारा ध्यान खींचा आशा है कि आज के व्याख्यान का लाभ छात्रों को जरूर मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ यूलेन्द्र कुमार राजपूत  ने कार्यक्रम  में आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि छात्रों के जरिए हर वर्ग तक ये जानकारी पहुंचे इस लिए समय समय पर इस तरह के आयोजन महाविद्यालय में होते रहते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध विभाग के प्राध्यापक अभिनव अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम में प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष शोभा अग्रवाल और आई क्यू एसी प्रभारी डॉ. डॉली पांडे समेत सभी प्राध्यापक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
 


Share

Leave a Reply