बड़ी खबर : घर के आंगन में छिपकर बैठे व्यक्ति ने आधी रात महिला पर किया धारदार औजार से हमला, मामला दर्ज
रायपुर | घर के आंगन में छिपकर बैठे अज्ञात व्यक्ति ने धारदार औजार से मारकर महिला को घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंसार गली मौदहापारा रायपुर निवासी आयशा सईद 28 वर्ष पति मोहम्मद सईद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 07 दिसंबर रात्रि 11.30 बजे पीडि़ता अपने घर के आंगन में बने टायल्ट रुम में जा रही थी।
तभी बेसिंग के पीछे छिपरक बैठे हुये व्यक्ति पर नजर पडऩे पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार औजार से पीडि़ता के सीने पर मार कर चोट पहुंचाया व चिल्लाने पर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 323,456 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।




