CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो हुआ फरार

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो हुआ फरार
Share

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक निंदनीय खबर सामने आ रही है, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में फरार हो जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नया मामला अब कोरबा जिले का है। यहां एक युवक ने पहले एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो वो भाग गया। युवती ने पिछले महीने ही एक बच्चे को भी जन्म दिया है। मामले में शिकायत होने के 2 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।


14 जून को हुई थी शिकायत
इस मामले को लेकर पीड़िता ने 2 महीने पहले 14 जून को जिले के पाली थाना में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि मोहम्मद इम्तियाज़ ने उससे शादी का वादा किया था और बार-बार संबंध बनाता रहा था। इसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी। जब उसने ये बात इम्तियाज को बताई तो वो असहज हो गया था। इसके बाद वो मौका पाकर फरार हो गया। पीड़िता ने उससे कई बार संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बात से परेशान होकर उसने केस दर्ज कराया है।

विशेष टीम बनाकर भेजा गया
पूरे मामले में शिकायत के बाद आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के अपने गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के गृह ग्राम शाकुंड, जिला भागलपुर भेजा गया। बताया गया है कि दोनों के पीछे काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
इस मामले में पाली टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। हमने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

 



Share

Leave a Reply