केंद्रीय जेल का एक कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव, वार्ड सील...
रायपुर। केंद्रीय कारावास के अस्पताल में एक कैदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मंच गया है।अस्पताल के वार्ड नंबर-10 को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार पलारी थाना निवासी हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उसे अलग सेपरेट सेल में क्वॉरेंटाइन किया गया है। जानकारी के मुताबिक तेजराम यादव आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। यूरिनल बीमारी के कारण 1 हफ्ते से मेकाहारा में इलाज कराने जा रहा था। कैदी सस्पेक्ट लगने पर कोरोना टेस्ट किया गया। अब उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।




