CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छोटे से विवाद पर बर्थडे पार्टी में हुआ झगड़ा, रास्ते में रोककर युवक का सिर पत्थर से कुचला

छोटे से विवाद पर बर्थडे पार्टी में हुआ झगड़ा, रास्ते में रोककर युवक का सिर पत्थर से कुचला
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में छोटे से विवाद पार हत्या का मामला सामने आया है, स्वतंत्रता दिवस की रात बर्थडे पार्टी के दौरान मोबाइल टार्च जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर युवक के सिर पर पहले हथौड़ा मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया फिर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। वारदात में शामिल दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


मोबाइल लाइट जलाने को लेकर हुआ था विवाद
यह घटना औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा में 15 अगस्त की देर रात की है। गांव के ही गजेन्द्र ठाकुर का बर्थडे मनाया जा रहा था। पार्टी में शामिल युवकों ने नशा भी किया था। फिर वहां एकाएक बिजली चली गई तो गांव के ही कपिल साहू और करण सिंह ठाकुर के बीच मोबाइल की लाइट क्यों जलाई इस बात पर विवाद हो गया। जिसके चलते करण ने कपिल को एक थप्पड़ मार दिया। झगड़ा बढ़ता लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामले को शांत कराया। पार्टी से निकलकर करण बाइक से अपने घर जाने के लिए निकल गया। जहां रास्ते में खड़े कपिल साहू उसके भाई कमलेश साहू और सौदागर साहू ने उसे रोक लिया। वहां पर भी विवाद हुआ और कपिल ने करण के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। घायल होकर वो जमीन पर गिर गया, बाद में तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से बोल्डर उसके सिर पर पटककर उसकी हत्या कर दी। सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।


आरोपी हत्या करने के बाद गांव में थे छिपे
सीएसपी दुर्ग कौशलेन्द्र देव पटेल ने बताया कि जब घटना की जानकारी पुलिस टीम को मिली, तत्काल पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर पहुंचकर देखा कि आरोपियों ने बड़े ही निर्मम तरीके से युवक की हत्या की है, फिर हमारी टीम ने आसपास लोगों से तस्दीक की और पता चला कि हत्या करने वाले सभी आरोपी रसमड़ा गांव के ही रहने वाले है। मुखबिर की निशानदेही के बाद पुलिस ने सभी आरोपी सौदागर साहू (20), कपिल साहू (21) और कमलेश साहू(26) को गिरफ्तार कर लिया।



Share

Leave a Reply