CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

साप्ताहिक बाजार के पास मिली सड़ी-गली लाश.. मारकर फेंकने की आशंका, शव की नहीं हो सकी है पहचान

साप्ताहिक बाजार के पास मिली सड़ी-गली लाश.. मारकर फेंकने की आशंका, शव की नहीं हो सकी है पहचान
Share

 छत्तीसगढ़: रायगढ़ जिले में एक सड़ी-गली लाश मिली है। उसका चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है। शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। इस वजह से आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, साप्ताहिक बाजार लैलूंगा के आगे चार गोड़ा रोड तालाब के पास झाड़ियों में मंगलवार को लोगों ने एक लाश देखी थी। लाश देखने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि शव सड़ चुका है।

शव देखने के बाद पुलिस का कहना है कि ये शव किसी युवक का है। जिसकी उम्र करीब 30 से 32 साल रही होगी। इसके बाद पुलिस ने शव के बारे मे जानकारी जुटाई। मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने आस-पास के गांव में सूचना दी है और पहचान करने में जुटी है।



Share

Leave a Reply