CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, फिर पेड़ से टकराकर पलटा, महिला सहित तीन लोगों की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, फिर पेड़ से टकराकर पलटा, महिला सहित तीन लोगों की मौत
Share

 अंबिकापुर : अंबिकापुर – रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर व बलरामपुर के बीच भेड़ाघाट मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक सीधे पेड़ से टकरा पलट गया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी बड़ी मां , ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक का क्लीनर घायल हुआ है। उसे अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

झारखंड के गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) , अपनी बड़ी उषा देवी (60 ) को लेकर मोटरसाइकिल से राजपुर आ रहा था। राजपुर निवासी बबलू केसरी के यहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था।

दुर्घटना में ट्रक चालक बबलू यादव (35) के साथ रतन केसरी व उषा देवी की मौत हो गई। क्लीनर अभय कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया था। ट्रक में  रायपुर से लोहे का एंगल लेकर बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज अस्पताल शिफ्ट किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में चालक फंस गया था। उसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया था।

दुर्घटना की खबर पर राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी घटनास्थल पहुंची थी। पुलिस की उपस्थिति में मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया गया।एक अन्य दुर्घटना में राजपुर निवासी मंजीत एक्का (34) की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मध्य रात्रि के बाद वह पैदल ही अपने घर जा रहा था। किसी वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी थी। वह सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस टीम ने उसे राजपुर अस्पताल पहुंचाया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर राजपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 


Share

Leave a Reply