BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

4 बीवियों के शिक्षक पति ने की दूसरी बीवी की हत्या, धारदार हथियार से गला रेत कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…..

4 बीवियों के शिक्षक पति ने की दूसरी बीवी की हत्या, धारदार हथियार से गला रेत कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…..
Share

 रायपुर/ओरछा। हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए ओरछा अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना पर आरोपी से फोन पर पुलिस ने सम्पर्क साध मामले की जानकारी ली तो आरोपी ने ने घटना को अंजाम देने की बात कबूली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुंदरी उसेंडी अपने मायके जबगुड़ा से अपनी बेटी सुमित्रा के साथ ओरछा आ रही थी तभी आरोपी शिक्षक रूपसिंग उसेंडी और उसके भाई ने बीच रास्ते में मृतका को रोक कर पहले उसके साथ मारपीट की फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पर इससे पहले सुमित्रा को मौके से भाग जाने कहा। मृतका आरोपी शिक्षक की दूसरी पत्नी थी। मृतका की 12 साल की लड़की और 8 साल का एक लड़का है।

जानकारी के मुताबिक और इसके साथ ही आरोपी के चार पत्नियां हैं। घटना के कुछ पूर्व से ही शिक्षक नारायणपुर निवासी किसी दूसरी बेवा के साथ रह रहा था जो मृतका को नागवार गुजरी और वह आरोपी शिक्षक से झगड़ा कर रही थी, इससे परेशान आरोपी शिक्षक ने ने मृतका सुन्दरी उसेंडी पर जान लेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतका सुन्दरी उसेंडी पिछले कुछ महीने से आरोपी शिक्षक से अलग रह रही थी। मृतका द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया गया था। न्यायालय ने प्रतिमाह रु 10 हजार गुजारा भत्ता पत्नी को देने का आदेश पति को दिया था।



Share

Leave a Reply