CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी रायपुर में वाहन चोरी करने वाले कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में वाहन चोरी करने वाले कुल 04 आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर । राजधानी में लगातार वाहन चोरी के मामले दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, राजधानी रायपुर के थाना गोलबाजार में प्रार्थी कमलेश वर्मा ने 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि वह अपनी एक्टिवा वाहन को रविभवन पार्किंग में खड़ी कर गया था, वापस आकर देखा तो वाहन नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध दर्ज किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम ने अज्ञात आरोपी की पड़ताल करते हुये प्रकरण में आरोपी विकास सोनी उर्फ विक्की पिता स्व. लालजी सोनी उम्र 42 साल निवासी जनता कालोनी गुढ़ियारी रायपुर।, शिवा गोड़ उर्फ शिव पिता मंगलू गोड़ उम्र 28 साल निवासी आमातालाब शक्ति मंदिर के पास आजाद चैक रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना गोलबाजार के सुपुर्द किया गया।
प्रार्थी राजबहादुर सिंह ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी एक्टिवा वाहन को पंडरी स्थित शराब दुकान पास खड़ी कर लाॅक किया था, वापस आकर देखा तो वाहन नहीं थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की उक्त वाहन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी दीपक साहू पिता रोहित साहू उम्र 20 साल निवासी मौलीपारा तेलीबांधा रायपुर। प्रहलाद गिरी गोस्वामी पिता स्व. बसंत गिरी गोस्वामी उम्र 39 साल निवासी शंकराचार्य स्कुल के पास अशोकनगर गुढ़ियारी रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन जप्त कर आरोपियों को मय मशरूका अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना देवेन्द्र नगर के सुपुर्द किया गया।
 



Share

Leave a Reply