छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 28837 संभावित लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, 27012 के परिणाम आया निगेटिव
रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के संभावित कुल 28837 लोगों की जांच की गई है, इनमें 27012 के परिणाम निगेटिव आये है, जबकि 1766 लोगों की जांच जारी है। प्रदेश में कोरोना पॉजीटिव के अब सिर्फ 04 मामले बचे है, जिनका एम्स रायपुर में उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम को जारी बुलेटिन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के कुल 28837 संभावित लोगों की जांच की गई है, इनमें 27012 लोगों का परिणाम निगेटिव आया है तथ 1766 लोगों की जांच जारी है। प्रदेश में कुल 150 क्वारेंटीन सेंटर है जिनकी क्षमता 3206 है, जबकि वर्तमान में 633 लोग क्वारेंटीन में रखे गये है।
प्रवासी श्रमिकों हेतू पूरे राज्य में 16013 क्वारेंटीन सेंटर चिन्हित किये गये है, जिनकी क्षमता 536515 है और वर्तमान में 42350 श्रमिक इन केन्द्रों में रखे गये है। 13 मई को कुल 771 की एवं 457 प्रवासियों की इस तरह कुल 1228 प्रवासियों की छत्तीसगढ़ वापसी हुई है। सभी को परीक्षण उपरांत पूर्व निर्धारित योजनानुसार संबंधित जिलों में भेजा गया है।
राज्य में वर्तमान में कोरोना पॉजीटिव के सिर्फ 04 मरीज है जिनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में उपचार जारी है।




