BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Share

 रायपुर।  राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां हीरापुर इलाके में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ़्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में शोक का माहौल है।

कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि यह हादसा देर रात लगभग 12 बजे के आसपास हुआ। मृत युवक सड़क पार कर रहा था तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर इलाके को घेराबंदी की और ट्रैफिक को डायवर्ट किया, ताकि भीड़ न जुटे और स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Raipur Road Accident: थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ट्रक व चालक की तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Share

Leave a Reply