मैदान में सोए ग्रामीण पर चढ़ा ट्रक का पहिया से हुई मौत...
महासमुंद : बेमचा स्थित एक राइस मिल के मैदान में सोए ग्राम सिंगनगढ़ निवासी टकेश्वर यादव (35) पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते मृतक मिल के पास वाले मैदान में सो गया था।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 29 मई की रात सवा 11 बजे भूसा लोड करने के लिए ग्राम सिंगनगढ़ थाना पटेवा निवासी टकेश्वर यादव (35) व शेरगांव महासमुंद निवासी गोविंद निषाद (33) बेमचा स्थित राइस मिल आए थे। लेबर ट्रक में भूसा लोड कर रहे थे। मिल से लगे मैदान में टकेश्वर यादव व गोविंद निषाद गर्मी लगने की वजह से चटाई बिछाकर सोए हुए थे।
थोड़ी देर बाद ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीएन 6977 का चालक उसी मिल में जाने के लिए मैदान की ओर से ट्रक ले गया। तभी जमीन में सोए हुए दोनों लेबर को चालक देख नहीं पाया और ट्रक टकेश्वर यादव के उपर चल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उसके बगल में सोया गोविंद निषाद बाल-बाल बच गया। गोविंद ने ही उक्त घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।




