आपसी विवाद में पत्थर मारकर ग्रामीण की हत्या
जगदलपुर, जिले के बकावंड़ विकासखंड अंर्तगत ग्राम उलनार के खासपारा निवासी 42 वर्षीय हरिराम बघेल का अपने बड़े पिता से विवाद हो गया। आपसी विवाद इनात बढ़ गया कि हरिराम ने पत्थर से अपने बड़े पिता के सिने में वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं विवाद किसी वजह से हुई थी, इसकी अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। आरोपी हरिराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शव को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज मरच्युरी में भेज दिया गया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।




