अवैध शराब के साथ एक महिला व पुरुष गिरफ्तार, देशी शराब व नगदी रुपये जब्त
रायपुर। शराब बेचने की सुचना पर खतराई थाना पुलिस ने एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार कर उनके पास से 37 पौव्वा देशी शराब एवं बिक्री की रकम 620 रुपये जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार खमराई पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 1 जून को रात 8 बजे के करीब संयासी पारा पर एक महिला को अवैध शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़ी गई महिला के पास से 17 पौव्वा देशी शराब एवं बिक्री की रकम 270 रुपये जब्त की है। नाम पुछने पर उसने अपना नाम श्रीमती वानी राव 45 वर्ष पति स्व.त्रिरुपति राव बतायी है। इसी तरह भनपुरी शराब दुकान के सामने दीनेश साहू 40 वर्ष पिता संतोष साहू को घेराबंदी कर अवैध शराब बेचते पकड़े जाने पर उसके पास से 20 देशी पौव्वा देशी शराब व नगदी 350 रुपये जब्त की है।




