मालगाड़ी से कटकर की एक महिला ने आत्महत्या......
कोरबा : कोरबा में एक महिला ने मालगाड़ी से कट कर अपनी जान दे दी । महिला की पहचान सर्वमंगला पारा क्षेत्र की निवासी डेजी बाई 85 वर्ष के रूप में हुई है । आरपीएफ ने मामले में मर्ग कायम कर आगे कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक वर्ष पहले इसी स्थान पर डेजी बाई के बेटे ने भी मालगाड़ी से कट कर जान दी थी घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ स्थल पर पहुंची और आगे कार्रवाई की। आरपीएफ कोरबा प्रभारी कुंदन कुमार झा ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। महिला की पहचान कर ली गई है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 24 मार्च 2021 को महिला के इकलौते पुत्र राजेश कुमार की इसी स्थान पर मौत हो गई थी। घटना के बाद महिला अपनी पुत्रियों से यह बात कहा करती थी कि पुत्र उसे बुला रहा है।




