महादेव घाट पर बने पुल से एक युवती नदी में लगाने जा रही थी छलांग, ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर
दुर्ग | अमलेश्वर और रायपुर के मध्य स्थित खारुन नदी पर महादेव घाट पर बने पुल से एक युवती नदी में छलांग लगाने ही वाली थी कि उसे अमलेश्वर पुलिस के जवानों ने बचा लिया। युवती को समझा बुझाकर वापस उनके डीडी नगर थाना को सौप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पक नगर रायपुर निवासी युवती की किसी बात को लेकर उनके माँ के साथ वाद विवाद हो गई। इससे नाराज युवती रविवार को करीब 11 बजे महादेव घाट पर बने पुल की गैलिरी में चढ़ गई थी।
गैलिरी में चढ़ते वक्त ही अमलेश्वर पुलिस सीमा में तैनात थी उसकी नजर पड़ी। ट्रेनी डीएसपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आरक्षक आकाश तिवारी, यशपाल साहू ने तत्काल दौड़कर उक्त युवती को पकड़ा और नदी पर कूदने से बचा लिया। इसके बाद समझाइश देकर उक्त युवती को डी डी नगर पुलिस के सौपा दिया है।




