CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आत्महत्या की नियत से बिजली टॉवर पर चढ़ा युवक, सुचना पर पहुंची फायर सुरक्षा टीम

आत्महत्या की नियत से बिजली टॉवर पर चढ़ा युवक, सुचना पर पहुंची फायर सुरक्षा टीम
Share

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली के टॉवर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति आत्महत्या के नियत से 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया आने जाने वाले राहगीरों की जब उस पर नजर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना बालको पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची। बालको पुलिस एवं बालको कंपनी की फायर सुरक्षा टीम, टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर 50 फीट ऊंचाई मे चढ़े व्यक्ति को बड़ी सूझबूझ के साथ समझाइश देते हुए टावर से सकुशल नीचे उतारा। इस दौरान युवक के साथ किसी प्रकार की अनहोनी मत हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया। जिसके लिए टावर के आसपास जाली भी बिछाई गई थी। 

बताया जा रहा है कि मुंगेली निवासी गणेश भास्कर अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को जो बालको के परसा भाटा में अपने मायके में रहती है। जिसे लेने पिछले 10 -15 दिनों से उसका पति आया हुआ था लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी, लड़की के परिवार वालों का कहना है कि गणेश अपनी पत्नी एवं परिवार वालों के साथ मारपीट करता है। जिसके चलते वह यहां आकर रुके हुए थे। मजदूरी करके अपना एवं अपने तीन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी, गणेश की पत्नी और उसके बच्चे उसके साथ जाने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज गणेश सुबह टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा मौके पर पहुंचे परिवार जनों एवं पुलिस कर्मियों और फायर सुरक्षा की टीम ने टावर में चढ़े गणेश को उसके बच्चों का हवाला देते हुए बड़े प्यार से समझाइश देकर सूझबूझ दिखाते हुए उसे टावर से नीचे उतरने पर मजबूर कर दिया। एक बार तो जब बालको की सुरक्षा टीम टावर पर चढ़ कर उसे बचाने के लिए प्रयास कर रही थी तो युवक द्वारा छलांग लगाने की कोशिश की गई जिसके बाद बालको की सुरक्षा टीम वापस नीचे उतर कर उसके बच्चे से आवाज लगवाई बच्चे की आवाज सुनकर पिता व्याकुल हो गया और वह टावर से खुद अपने आप उतरने की कोशिश करने लगा और पुलिसकर्मियों एवं फायर सुरक्षा टीम के हौसला देने के चलते धीरे-धीरे वह टावर से सकुशल नीचे उतर गया जिसके बाद मौके पर एकत्र भीड़ एवं गणेश के परिवारजनों ने राहत की सांस ली। इस दौरान एकत्र भीड़ ने बालको पुलिस एवं फायर सुरक्षा टीम के प्रयासों को सराहा और कहा कि आज उनकी सूझबूझ के चलते एक पत्नी से उसका पति और तीन बच्चों के सिर से बाप का साया उठने से बच पाया।


Share

Leave a Reply