राजधानी रायपुर में एक युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर में 72 घंटे का कर्फ्यू जैसे लॉक डाउन लगा हुआ है | इसी बीच राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आई है | जानकारी मिली है कि माना थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है |




