नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ा, उधार लग रहे आरोपी युवक ने किया हमला, पढ़ें पूरी खबर

उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ा, उधार लग रहे आरोपी युवक ने किया हमला, पढ़ें पूरी खबर
Share

रायपुर | उधार दिए पैसे वापस मांगना एक युवक को भारी पड़ा। उधार लग रहे आरोपी युवक ने इस बात पर उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर किसी चीज से वार कर घायल कर दिया। 

घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बीएसयूपी कालोनी भाठागांव  इलाके की है। यहां रहने वाला आरोपी शिवदास मानिकपुरी ने प्रार्थी नरोत्तम दास मानिकपुरी निवासी ग्राम खैरा थाना पलारी बलौदाबाजार से उधार रूपये लिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपी द्वारा नरोत्तम को उधार दिए हुए रूपये वापस नहीं कर रहा था तो वो 16 जून मंगलवार को उधारी वसूली करने के लिए उसके घर पहुंचा। रात करीब 9 बजे जब नरोत्तम ने शिवदास से उधार दिए पैसे वापस मांगे तो इस बात पर आरोपी ने उसके साथ पहले विवाद किया और फिर गुस्से में आकर गाली-गलौच और मारपीट करते हुए किसी चीज से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। घटना के बाद प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 बी, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
 


Share

Leave a Reply