CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

AAI ने बंगलादेशी कंपनी को दिया आखिरी मौका, नहीं तो जब्त करेगा विमान

AAI ने बंगलादेशी कंपनी को दिया आखिरी मौका, नहीं तो जब्त करेगा विमान
Share

रायपुर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) पार्किंग शुल्क का भुगतान नहीं करने पर बांग्लादेश की एयरलाइंस युनाइटेड एयरवेज का विमान जब्त करने की तैयारी में है। इस विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्क किया गया है और पार्किंग व अन्य तकनीकी शुल्क समेत कुल 1.5 करोड़ रुपये बकाया है।
रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया, हमने युनाइटेड एयरवेज को बकाया चुकाने का अंतिम मौका दिया है। अगर कंपनी भुगतान करने में असफल रहती है तो मामले को एएआई के कानूनी विभाग लेकर जाएंगे और इसे जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सहाय के मुताबिक, 7 अगस्त, 2015 को युनाइटेड एयरवेज की उड़ान संख्या एमडी-83 ने ढाका से मस्कट के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 173 यात्री सवार थे। हवा में विमान के इंजन में आग लग गई थी और रायपुर एयरपोर्ट पर विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
तभी से यह विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और कंपनी की ओर से इसे वापस पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। तभी से कंपनी से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
पिछले साल कंपनी ने कहा था कि नौ महीने बकाया भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन यह मियाद भी पिछले शुक्रवार को खत्म हो गई। अब कंपनी को 15 दिन में बकाया चुकाने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा। मंत्रालय मुद्दे को बांग्लादेश दूतावास के समक्ष उठाएगा।
 



Share

Leave a Reply