BIG BREAKING : रायपुर में आज निकले कल से लगभग आधे मरीज, देखे अब कितने बचे है एक्टिव मरीज
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 13 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 1 और होम आइसोलेशन से 17 कुल 18 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज किसी भी मरीज की इलाज के दौरान मौत नही हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3130 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 194 है। आज तक रायपुर में 157216 मरीजो की पहचान हुई है और 153892 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।





