CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पंजाब से गिरफ्तार हुआ चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर

पंजाब से गिरफ्तार हुआ चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर
Share

 रायपुर। करोड़ो की धोखाधड़ी कर फरार हुए चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रकम दोगुना-तिगुना करने का वादा कर पैसा जमा कराया गया और लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। रायपुर पुलिस ने चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अलख राम साहू तथा अन्य आवेदकों ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमि. के डायरेक्टर आलोक कुमार भद्रा, संतोष सिकदर, स्वर्ण सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा कंपनी में पैसा जमा कराया गया था। कंपनी द्वारा निवेशकों को रकम दोगुना तिगुना करने का वादा कर राशि जमा कराया गया। आवेदकों के लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे। इस प्रकार ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमि. चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारियों ने निवेशको से छलकपट कर धोखाधड़ी की गई।

रिपोर्ट के बाद पुलिस की टीम लगातार आरोपी की पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को चिटफण्ड कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह की उपस्थिति अमृतसर पंजाब में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपी कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह को पंजाब अमृतसर के पास मझिठा रोड स्थित मेडिकल एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया। जिसे ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
स्वर्ण सिंह पिता हरदयाल सिंह उम्र 55 साल पता मेडिकल इन्क्लेव, कोठी नं 415, थाना मजीठा, अमृतसर।

 



Share

Leave a Reply