परीक्षा शुल्क वापसी को लेकर सभी महाविद्यालयो में अभविप ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
अम्बिकापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा शुल्क वापसी को लेकर सरगुजा संभाग के समस्त महाविद्यालयो में प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार सन्त गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर ने ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा लिया जाना है, जिसके कारण छात्रों को उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र तथा कोरियर के लिये अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है जबकि छात्रों से भौतिक परीक्षा के अनुरूप परीक्षा शुल्क लिया गया है। कोरोना महामारी की वजह से सभी वर्ग की आर्थिक स्तिथि काफी खराब है, जिसे देखते हुए अभाविप ने मांग की गई छात्रों पर पड़ने वाले अतिरिक्त खर्च जैसे उत्तरपुस्तिका, प्रश्न पत्र प्रिंट आउट तथा डाक ख़र्च की लगभग गणना कर विश्वविद्यालय से परीक्षा शुल्क में से वापस किया जाए या महाविद्यालय के माध्यम से छात्रों को प्रश्न पत्र,उत्तरपुस्तिका कोविड19 के दिशा निर्देश का पालन करते हुए वितरित किया जाए तथा उसी प्रकार महाविद्यालय में संकलन करने की व्यवस्था बनाई जाए। मांग पूरी नही किए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला सह संयोजक सूर्यकांत सिंह, जिला संगठन मंत्री मनीष पुनाचा, विभाग छात्रा प्रमुख वर्षा गुप्ता, नगर सह मंत्री अविनाश मण्डल, आंनद यादव,यशराज सिंग, योगेश सिंह, अंश पांडेय, राहुल कुसेर व चीकू गुप्ता उपस्थित रहे।




