Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत एक घायल,जांच में जुटी पुलिस
भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर जिले के अंतागढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम आसुलखार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप घायल हो गया है।हादसे के बाद इलाके के लोगों ने घायल युवक को फौरन भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक डोया गावड़े 25 वर्षीय निवासी कोयलीबेड़ा और उसका साथी बजारु उयके लामपुरी थाना अंतागढ, यह दोनों ग्राम कुडाल डोया गावड़े के विवाह के लिए लड़की देखकर वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान ये हादसा हो गया।
आस-पास के लोगों का कहना है कि ये हादसा ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।हीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




