CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में हादसा: अलग-अलग जिलों में हुए दो सड़क हादसों में 4 लोगो की गई जान

 छत्तीसगढ़ में हादसा: अलग-अलग जिलों में हुए दो सड़क हादसों में 4 लोगो की गई जान
Share

बैकुंठपुर/मरवाही। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते लोगो को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है, इन हादसों अधिकतर कारण लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाना हैं।

राज्य में  दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। एक हादसा कार दुर्घटना की है, जबकि दूसरी घटना बाइक सवार के साथ घटी है। जानकारी के मुताबिक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, जिसके बाद दोनों युवकों की मौत हो गयी। ये घटना गौरेला थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास की बतायी जा रही है। दोनों मृतक मध्यप्रदेश के अनूपपुर की बतायी जा रही है।  देर रात दोनों अपने एक अन्य साथी को गौरेला स्टेशन पर छोडऩे के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे ढाबे की दीवार से जा टकराई। दोनों मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और मोनू केशरवानी के रूप में हुई है।

कोरिया में हुई पीकअप वाहन की टक्कर 
वहीं एक हादसा कोरिया में हुआ, जहां पिकअप के टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी। घटना कोरिया के केल्हारी-डुगला के बीच की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। 


Share

Leave a Reply