रविशंकर यूनिवर्सिटी में हादसा, युवती की लापरवाही से हुई एक की मौत
रायपुर : राजधानी रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान में कार चलाना सीख रही युवती की लापरवाही से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एम्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार युवती कार सीख रही थी। इसके लिए वह रविशंकर यूनिवर्सिटी मैदान आई थी। इस दौरान कार युवती के नियंत्रण बाहर हो गई और तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार में सवार एक की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है। मामले की सूचना पर सरस्वती नगर थाना ने केस दर्ज किया है। अभी तक मृतक और घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।




