CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Accident News : सम्मानित होकर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Accident News : सम्मानित होकर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
Share

कोंडागांव : गणतंत्र दिवस समारोह में कोरोना वॉरियर के तौर पर सम्मान पाने के बाद घर लौट रही स्वास्थ्यकर्मी को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ने रौंद दिया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला कोंडागांव का है।

दरअसल दोपहर के वक्त पेमेश्वरी साहू गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से लौट रही थी। सड़क पर एक कार को ओवरटेक करते हुए पीछे से आ रही ट्रक ने पेमेश्वरी को कुचल दिया। इस दौरान पेमेश्वरी की स्कूटी दूर जाकर गिरी। पेमेश्वरी के सिर और शरीर का ऊपरी हिस्सा ट्रक ने बुरी तरह रौंद दिया। सड़क पर दूर तक खून के छींटे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद सड़क से स्वास्थ्यकर्मी के शव को हटाया गया।

पेमेश्वरी की दो साल पहले ही केशकाल के टाटीरास में शादी हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम करने की वजह से दिल्ली में भी उसे सम्मानित किया गया था। खल्लारी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की सीएचओ पेमेश्वरी साहू के सड़क हादसे में निधन पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा दु:ख व्यक्त किया है। पेमेश्वरी कांकेर जिले के ग्राम परसोदा की रहने वाली थी। 



Share

Leave a Reply