Accident news : जबलपुर जा रही एम्बुलेंस पलटी , घंटो तक फंसा रहा चालक
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सड़क हादसे की खब सामने आई है. बताया जा रहा है कि बोड़ला थाने के चोरभट्ठी गांव के पास तेज रफ़्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक घंटो तक फंसा रहा। जिसे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोंगो की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जबलपुर जाते समय हुआ है. अनियंत्रित होने से एम्बुलेंस पलट गई. फ़िलहाल घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




