Accident news : बाइक सवार दम्पति को टेंकर ने मारी ठोकर , हादसे में पत्नी की मौत
रायपुर : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है. राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवा रहे है. इस बीच एक सड़क हादसे कि खबर सामने आई है.राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में सड़क हादसा हो गया है।
जानकारी के मुताबिक टेंकर ने बाइक सवार दम्पति को ठोकर मार दी. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वही एक युवक को मामूली चोट आई है. हादसे के बारे में घायल युवक ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी सविता ठाकरे के साथ अपने दोस्त अखिलेश चौधरी के पास मिलने दुर्ग से कैलाश नगर बीरगांव आ रहे थे।
दोस्त अखिलेश चौधरी का कमरा पता नहीं होने से भनपुरी तिराहा पार कर रूके थे. जब रोड क्रस कर रहे थे, तभी भनपुरी तिराहा से बिलासपुर तरफ जाने वाली टेंकर क्रमांक एमपी 09 एचएफ 2913 का चालक इंडीकेटर एवं हाथ दिखाने के बाद भी तेज एवं लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाकर साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई है।




