Accident news : बाइक सवार युवकों की सड़क हादसे में मौत,अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
बिलासपुर :जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में काम खत्म कर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम किया करते थे। 14 जनवरी की रात बार का काम खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर कुदुदंड लौट रहे थे, तभी मंगला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों का शव सिम्स के मर्चुरी भेजा, और सीसीटीवी फु टेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।




