Accident news : ट्रक से टकराकर बाइक सवार पुलिस आरक्षक घायल , अस्पताल में भर्ती
जगदलपुर : जिला मुख्यालय के गीदम रोड स्थित सूर्या कॉलेज के पास बीती रात एक बाइक सवार पुलिस आरक्षक ट्रक से टकराकर घायल हो गया, जिसे डायल 112 के मदद से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात परपा थाने में पदस्थ आरक्षक बामन सेन अपनी बाईक सीजी 17 केआर 2480 में अपने घर जा रहा था, इस दौरान गीदम रोड स्थित सूर्या कालेज के पास ट्रक क्रमांक सीजी 17 एच 2183 से टकरा गया। जिससे बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस की सहायता से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।




