Accident news : खेत में पलटा ट्रेक्टर , एक युवक की मौके पर हुई मौत
सरगुजा : सरगुजा जिले के सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है . वही 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. पुलिस इस मामले अपराध दर्ज करते हुये जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक रामकुमार धान खरीदी केंद्र केरजु से धान खाली कर ट्रैक्टर में अपने साथी मुन्नाराम लालबहादुर विपिन एवं किशपाल संग वापस आ रहा था। इसी दौरान चालक रामकुमार का ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर खेत मे जा पलटी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोंढागांव पहुँचे। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुन्नाराम की मौत हो गई वही अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।




